महासमुंद पुलिस का महुआ शराब माफियाओं पर शिकंजा…सरायपाली, बसना और सांकरा में दबिश, 43 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स तथा थाना एवं चौकी पुलिस की संयुक्त टीमों ने सरायपाली, बसना और सांकरा क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 43 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के दौरान अब तक 586 प्रकरणों में 662 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही 20 लाख 63 हजार 360 रुपए कीमत की 7153.770 लीटर शराब जब्त की गई है।

सरायपाली में 20 लीटर महुआ शराब जब्त थाना सरायपाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 169/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली निवासी मितेश डोगरी एवं रामलाल डोगरी के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत लगभग 4 हजार रुपए बताई गई है।बसना के लोहडीपुर में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना बसना पुलिस ने ग्राम लोहडीपुर में दबिश देकर गणेश खुंटे एवं दशरथ खुंटे के पास से बिक्री के लिए रखी 10 लीटर महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत लगभग 2 हजार रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।सांकरा में 13 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना सांकरा पुलिस ने चुड़ामणी विश्वकर्मा निवासी सांकरा के कब्जे से 13 लीटर महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 2600 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!