स्व. सुशील जैन की स्मृति में सेवा का अनूठा उदाहरण…सरायपाली में लगातार 25 दिन से राहगीरों को पिलाया जा रहा है शरबत और शीतल जल।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय सुशील जैन की पुण्य स्मृति में नगर में मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य लगातार जारी है। भीषण गर्मी के बीच बस स्टैंड सरायपाली में राहगीरों, यात्रियों एवं आमजनों को निःशुल्क शरबत एवं शीतल पेयजल वितरण किया जा रहा है। यह सेवा अभियान आज लगातार 25वें दिन भी पूरे श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संचालित किया गया।

नगरवासियों ने बताया कि स्व. सुशील जैन अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्हीं की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से परिवारजनों एवं समाजसेवियों द्वारा यह जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बस स्टैंड पहुंचने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत देने हेतु शरबत एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

दोपहर की तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह सेवा कार्य लोगों के लिए काफी राहतभरा साबित हो रहा है। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं।सेवा कार्य से जुड़े लोगों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और स्व. सुशील जैन की स्मृति में यह अभियान आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रही।

स्व. सुशील जैन की स्मृति में चल रहा यह सेवा अभियान सरायपाली नगर में सामाजिक एकता, मानवीय संवेदना और परोपकार का सुंदर उदाहरण बन गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!