मुंगेली/ सर्वव्यापी ब्यूरो चीफ/ जिया खान

मुंगेली गौकरण प्रसाद जायसवाल बने शिक्षा प्रकोष्ठ के सह मीडिया प्रभारी_भाजपा संगठन को मजबूत करने एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गौकरण प्रसाद जायसवाल जी_ को _सह मीडिया प्रभारी_ के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।गौकरण प्रसाद जायसवाल जी अब शिक्षा प्रकोष्ठ की समस्त गतिविधियों, बैठकों, कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से समाज एवं आमजनों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का दायित्व संभालेंगे।जिला भाजपा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष लौदा, अशासकीय विद्यालय संचालक संघ जिला मुंगेली, जायसवाल समाज कुकुसदा, मां शीतला विद्या मंदिर कुकुसदा, मां शीतला विद्या मंदिर कंचनपुर के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जायसवाल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके सहयोग से शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यों में नई गति एवं पारदर्शिता आएगी।यह प्रयास शासन प्रशासन के सहयोग से शिक्षा जगत में सफलता का माध्यम बनेगा