विकास नंद/ सर्वव्यापी
सरायपाली में उपजेल निर्माण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। अधिवक्ता संघ सरायपाली द्वारा मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai को भेजे गए पत्र का भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरायपाली जैसे महत्वपूर्ण न्यायिक क्षेत्र में उपजेल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।मनोज दास ने कहा कि वर्तमान में विचाराधीन बंदियों को महासमुंद जिला जेल में रखा जाता है, जिससे पेशी, सुरक्षा और न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे बंदियों के परिजनों एवं अधिवक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि उपजेल बनने से न्यायिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा कि सरायपाली उपजेल निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाए ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। मनोज दास ने कहा कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा सरायपाली उपजेल निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।