रवि गोयल/सक्ती
सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत में पीएम आवास को लेकर एक बहुत बड़ा स्कैम सामने आया जहां नगर पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों ओर पटवारी ने मिलकर शासकीय गोचर भूमि में पीएम आवास बनाने की तैयारी कर ली है जिसके लिए सरकारी जमीन के नक्शे में छेड़ छाड़ कर उसे बदल दिया गया है,बाराद्वार नगर पंचायत के ही नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय ने इस पूरे स्कैम का भांडाफोड़ किया है अभिषेक ने पटवारी द्वारा बनाए सारे फर्जी दस्तावेज की जानकारी कलेक्टर को देते हुए शिकायत की है*नेता प्रतिपक्ष ने कहा चंद रुपयों के लिए गरीबों के सपनों से खिलवाड़ कर रहे है*नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि सत्ताधारी पार्टी के ही कुछ पार्षद पटवारी के साथ मिलकर लगभग 700 परिवारों को धोखा दे रहे है उनसे आवास के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे है और फर्जी दस्तावेज बनवाकर उनका पीएम आवास बनवा रहे है नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को उन्हीं के नेताओं ने कमाई का जरिया बना लिया है और लोगों के सपनों से खिलवाड़ कर रहे है वही गरीब परिवार इनके इस धोखे को समझ नहीं पा रहे जिन्हें आगे चलकर कई प्रकार की परेशिनिया होगी नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से इस मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की है*कलेक्टर ने पटवारी को सस्पेंड कर डिप्टी कलेक्टर को बनाया जांच अधिकारी* वहीं इस पूरे मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने संबंधित पटवारी को सस्पेंड कर दिया है साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर को जांच अधिकारी बनाकर जांच टीम भी बना दी है।