भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
भाटापारा में ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों मे अध्यक्ष हरीश चौबे ,प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव का आगमन रविवार भाटापारा मे हुआ। इसी दौरान मीडिया संघ के सदस्यों से स्थानीय विश्राम गृह मे बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया जिसके अंतर्गत जून माह मे प्रदेश ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के तत्वाधान मे उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन जून माह मे रखा गया गया । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों मे लोकहिताये लोक सुखाये से जूडे मुद्दों पर भिन्न स्तर पर कार्य करने वालों को केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशिष्ट अतिथ्य मे सम्मानित किया जायेगा जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे पत्रकार जन भी रहेंगे वहीं ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा जिला बलौदाबाजार भाटापारा से श्याम सुन्दर पुरोहित को जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र एवं कोमल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष का घोषणा करते हुये सम्मानीय सदस्यों कि उपस्थिति मे नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया एवं साथ मे भाटापारा मंडल ईकाई भाटापारा के अंतर्गत पुनः शंकर लाल सोनी को ब्लॉक ईकाई अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया एवं जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष के सहमति प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे द्वारा ब्लॉक ईकाई भाटापारा के अंर्तगत संजय तिवारी उपाध्यक्ष सचिव लक्ष्मीनारायण सोनी कोषाध्यक्ष ललित तिवारी एवं सहसचिव मधु सोनी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया वही प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे व तरुण कौशिक ने उपस्थित सदस्यों को कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र अच्छे निष्पक्ष समाचारों को प्रकाशित कर लोकतंत्र के सजक प्रहरी के रुप मे कार्य करते रहे। जिसके साथ ही अपने कर्तव्य दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते रहे ताकि संगठन को मजबूती मिले एवं आने वाले समय मे ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ प्रदेश स्तर पर विभिन्न पहलुओं को लेकर सकरात्मक रुप आगे बढता रहेगा ताकि संगठन को एक नई ऊंचाई व उडान मिल सके । वही मीडिया संघ के सदस्य लक्ष्मी नारायण सोनी के निवास मे पहुचकर राष्ट्रीय स्तर पर एवं विभिन्न क्षेत्रों मे मिले। विशिष्ट प्रतिभा सम्मान मिलने पर खुशी जहिर करते हुये निरंतर सेवा के क्षेत्र मे अग्रसर होकर और अधिक उत्कृष्ट करते रहने कि शुभकामनाएं जाहिर किया एवं लक्ष्मीनारायण सोनी द्वारा प्रतीक चिन्ह के रुप अध्यक्ष हरीश चौबे स्मृति चिन्ह भी दिया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजित बैठक मे मुख्य रुप से सम्मानीय पत्रकारों मे मुकेश शर्मा, उमाशंकर साहू ,डाँ. वाय. पी. सोनी सहित आदि लोग उपस्थित थे।