श्रीनिवास सुमेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक विस्तार एवं पत्रकार हितों को मजबूत करने की दिशा में आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रयास कुमार कैवर्त को जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद सोनी को जिला उपाध्यक्ष तथा नूर मोहम्मद खान को जिला सचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन की जिम्मेदारी प्रदान की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण तथा जिले में संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने कहा कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक विस्तार देने का आह्वान किया।प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं पत्रकार सीता बनाफर, श्रीनिवास सुमेर, भागवत प्रसाद तथा प्रदीप सिंह सोलंकी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्तपदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, पत्रकार एकता और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मिडिया संघ छत्तीसगढ़ के आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सम्मान समारोह के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।