विकास नंद,सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सरायपाली मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू तथा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल की सहमति से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवा जायसवाल की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी घोषित की गई।नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि युवा मोर्चा के नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा परिवार में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा स्वर्ण सिंह सलूजा, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक चंद्र कुमार पटेल, मंडल प्रभारी विद्या चौधरी, सह प्रभारी अनिल अग्रवाल, उपेंद्र चौधरी, प्रमोद सागर, मंडल महामंत्री विदित धनानिया, डॉ. प्रकाश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, मुरली नायक, मुकेश चौधरी, हेमंत प्रधान, मनोज दास एवं रवींद्र पंडा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।