मुख्यमंत्री की घोषणा पर प्रशासन की फुर्ती: मात्र 10 दिनों में मुक्तिधाम निर्माण को मिली मंजूरी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सुशासन तिहार के दौरान आमजन की समस्याओं और मांगों के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन महासमुंद लगातार संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत कमरौद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा पर महज 10 दिनों के भीतर अमल करते हुए मुक्तिधाम निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।गौरतलब है कि 22 मई 2026 को सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ग्राम पंचायत कमरौद पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम निर्माण की आवश्यकता बताते हुए मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुक्तिधाम निर्माण की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कलेक्टर विनय लंगेह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जिला पंचायत द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मुक्तिधाम निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई।घोषणा के मात्र 10 दिनों के भीतर स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए इसे सुशासन का सशक्त उदाहरण बताया है।जिला प्रशासन का कहना है कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए इसी प्रकार त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शासन की योजनाओं और घोषणाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!