उत्कर्षा सिंह का राष्ट्रीय स्कॉलरशिप हेतु चयन।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि शिक्षा विभाग के बी.ए.-बी.एड. (ITEP) सत्र 2025-29 की छात्रा उत्कर्षा सिंह का राष्ट्रीय स्कॉलरशिप के लिए भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (NSP) के अंतर्गत चयन हुआ है।उत्कर्षा सिंह ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, परिश्रम एवं प्रतिभा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। उनके चयन से शिक्षा विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्कर्षा सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि उत्कर्षा की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्कर्षा सिंह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगी। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!