प्रशासन की नींद हो गई खराब और मनाएंगे..

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिला प्रशासन की बीते 15 दिनों से नींद खराब हो गई है, कोई भी अधिकारी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिल्हा आगमन है। जिसकी तैयारी में कलेक्टर से लेकर एक भृत्य तक दिन रात कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारी को पूर्ण करने में लगे हुए हैं । वहीं मुख्यमंत्री से लेकर अपर मुख्य सचिव तक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं, इसके बाद भी जिला प्रशासन की नींद हराम हो गई है।सुबह 8 बजे से देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यक्रम को सफल बनाने रणनीति बनाई जा रही है। अतिथियों के ठहराने से लेकर खाने पीने तक व्यवस्था में प्रशासन लगे हुए। बताते चलें कि रविवार 30 मार्च को चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है और इसी दिन नरेंद्र मोदी का स्वागत करने प्रशासन की टीम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब तक मोदी की यहां से विदाई नहीं होगी ,तब तक प्रशासन की नींद हराम ही रहेगी और दूसरे दिन 31 मार्च या फिर 1 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मोदी के चले जाने के बाद प्रशासन ईद मनाकर राहत की सांस लेते हुए एक अलग से आभार पार्टी जिला की ओर से आयोजित की जाएगी और उसके बाद से जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी गहरी नींद का आनंद लेते हुए कहीं सुकुन की जगह जाने की तैयारी में लग चुके हैं। इसलिए यही कह जा रहा है कि हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देने मोदी आ रहे हैं और जिला प्रशासन एक दूसरे को ईद की बधाई देते हुए गहरी नींद का आनंद लेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!