प्रधानमंत्री के समारोह में बड़ी चूक, राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों को नहीं किया गया “माननीय” के रुप में शामिल…?

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन कल हो रहा है, जिसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है और व्हीआईपी से लेकर एक सामान्य व्यक्ति तक इस समारोह का आमंत्रण पत्र भेजा गया है लेकिन इस समारोह के आमंत्रण कार्ड पर एक बड़ी चूक किया गया है। जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ी वरन शायद प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रण पत्र को नया छापवा लेते हैं पर अब ऐसा नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समारोह करोड़ों रुपये के विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। इसके अलावा इस समारोह के अतिथि के रुप में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय आवास मंत्री मनोहर लाल , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के दोनों उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव,विजय शर्मा शामिल होंगे। इस समारोह का आमंत्रण पत्र में बड़ी चूक के रूप में यह देखा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माननीय प्रधानमंत्री से संबोधित किया गया बाकि अतिथियों को “माननीय ” शब्द से नवाजा नहीं गया है। जिसे प्रोटोकॉल के विरुद्ध देखा जा रहा है। आखिर सामान्य आमंत्रण पत्रों पर एक विधायक को “माननीय” शब्द लिखकर संबोधित किया जाता है लेकिन इतने बड़े समारोह में प्रशासन ने अन्य अतिथियों को “माननीय ” शब्द से संबोधित नहीं करने से इसे प्रोटोकॉल का उल्लघंन माना जा रहा है। वहीं इस समारोह में स्थानीय विधायक धरम लाल कौशिक को भी अतिथि के रुप में शामिल नहीं किया जाना भी बड़ी चूक माना जा रहा है, क्यों कि मोहभट्टा गांव बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं और यहां के विधायक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा धरम लाल कौशिक है लेकिन इन्हें भी अतिथि न बनाना समझ से परे है। बहरहाल निश्चित रूप से इस बड़ी चूक का खामियाजा कौन भुगतेगा प्रशासन के मुखिया ही जाने..?


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!