एसीबी की कार्यवाही,50 हजार रिश्वत लेते आदिवासी विभाग के मंडल निरीक्षक गिरफ्तार।

Share Now

सक्ति /ब्यूरो

सक्ती में एसीबी की एक ओर बड़ी कार्यवाही की है आदिवासी विकास विभाग के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है आरोपी ने अपने ही विभाग के एक दैनिक वेतन भोगी को वापस नौकरी में रखने के एवज डेढ़ लाख की मांग की थी जिसमें से 50 हजार पूर्व में ले चुका था जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से की गई थी जिसके बाद दुबारा 50 हजार लेते एसीबी के अधिकारियों ने आरोपी संदीप खांडेकर को रंगे हाथ धर दबोचा आरोपी संदीप खांडेकर के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर विभाग के उच्च अधिकारियों पर भी कई सवाल खड़े हो गए है क्योंकि जिस कार्य के लिए उसने पैसे लिए थे वो कार्य उच्च अधिकारियों की कलम से ही होना है वहीं विभाग की सहायक आयुक्त पूरे मामले से खुद को अनजान बता रही है फिलहाल विभाग के मंडल निरीक्षक के पकड़े जाने से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!