जून के पहले सप्ताह में सरकार ले सकती कई बड़े फैसलें।

Share Now

बिलासपुर / तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

राज्य की विष्णु सरकार का सुशासन तिहार का अंतिम दिन 31 मई को होने जा रहा है और इसके बाद जून महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस जून के महीने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक से लेकर सरकार के कामकाज को लेकर बड़े फैसले जून के पहले सप्ताह में कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार शनिवार को खत्म होने जा रही है और इस महीने राज्य सूचना आयोग में आयुक्त,मुख्य सूचना आयुक्त के पद का साक्षात्कार भी ली जा चुकी है तो वहीं पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक को लेकर भी फैसले सुरक्षित किए जा चुके हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिरी शनिवार फिर जून महीने के पहले सप्ताह ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य सचिव की पदस्थापना से लेकर मुख्य सूचना आयुक्त,राज्य सूचना आयुक्त के साथ ही पुलिस महानिदेशक पद को लेकर घोषणा कर सकती है क्योंकि जून महीने में जहां एक ओर मुख्य सचिव अमिताभ जैन सेवानिवृत्त हो रहे हैं तो वहीं इनके बदले वरिष्ठ आईएएस सुब्रत साहू या मनोज कुमार पिंगुआ में से किसी एक को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है तो मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में अमिताभ जैन का नाम फाइनल बताया जा रहा है। वहीं पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक के रूप में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता में से एक का नाम फाइनल होना है लेकिन सूत्रों की मानें तो इस पद पर प्रभारी पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम को ही पूर्णकालिक डीजीपी के रुप में जिम्मेदारी देने की बात सामने आ रही है। वहीं सुशासन तिहार के खत्म होने के बाद अब मुख्यमंत्री के मंत्री मंडल बदलाव पर भी जोर मिलने लगी है तो वहीं शेष बचे निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के साथ ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में नियुक्ति किए जाने की चर्चा हो रही है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह द्वारा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की एक समीक्षा बैठक की जाएगी उसके बाद ही प्रशासनिक कसावट लाने के लिए भी एक छोटी सी सर्जरी की जाएगी। माना जा रहा है कि जून के पहले सप्ताह ही संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी और उसकी आईएएस पत्नी अलरमेलई मंगई डी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद केंद्र के लिए कार्यमुक्त कर देंगे। ऐसे में मंत्रालय में भी एक छोटी सी सर्जरी करना तय है । बहरहाल देखना है कि जून महीने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्या क्या नया कर सबको चौंकाते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!