स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण…दिये आवश्यक निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुशासन तिहार के तृतीय चरण के तहत आज जिला महासमुंद के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महासमुंद पहुचंकर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मरीजों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, येतराम साहू एवं स्वास्थ अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पंजीयन काउंटर का अवलोकन कर पंजीयन की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि आज कुल 391 लोगों का पंजीयन किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त शिखा राजपूत, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, डीन डीए रेणुका गहने एवं मेडिकल अधीक्षक बसंत माहेश्वरी मौजूद थे। उन्होंने डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान वार्ड में किडनी पीड़ित मरीजों से भी मुलाक़ात की। उन्होंने मरीज कोमल रात्रे से बातचीत करते हुए उनके इलाज व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं मंत्री ने अस्थमा रोगी राजकुमार एवं पथरी का इलाज करा रहे सीताराम से चर्चा कर इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मेडिकल वार्ड, मेडिसिन वार्ड, बाल्य एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जायसवाल ने बाल्य एवं शिशु वार्ड में एसी और टीवी लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। इस अवसर पर जिला अस्पताल स्टाफ व विभिन्न मरीज मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!