युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

साय सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है इस संबंध में कांग्रेस का बीजेपी की युक्तियुक्तकरण को लेकर आरोप है कि शिक्षा विभाग में नए सेटअप के नाम पर शिक्षक के पद खत्म किए जा रहे हैं. युक्तियुक्तकरण से प्रदेश में 45 हजार से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त होंगे. कांग्रेस का कहना है कि 10463 स्कूल युक्तियुक्तकरण से बंद हो जाएंगे. स्कूल बंद होने से शिक्षकों के साथ रसोईयों, भृत्य, महिला समूहों के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा.कांग्रेस ने ऐलान किया है कि युक्तियुक्तकरण के विरोध में पार्टी 5,6 और 7 जून 2025 को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता करेगी. 9 से 11 जून तक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का घेराव करेंगे, 16 से 25 जून को 5 किमी की पदयात्रा होगी और 26 से 30 जून को युक्तियुक्तकरण से प्रभावित स्कूल में प्रदर्शन किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!