विकास नंद/ सर्वव्यापी/

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर सरायपाली वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्युष तांडे के नेतृत्व में आज पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता के लिए रैली आयोजित की गई। रैली वन विभाग के कार्यालय से शुरू होकर नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे, स्काउट गाइड,एनसीसी कैडेट गणमान्य नागरिकगण, विभिन्न संगठनों के सदस्य सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्युष ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है पौधारोपण, प्लास्टिक का परहेज और स्वच्छ यातायात के साधनों अपनाकर हम सब एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं वन और जल हमारे पर्यावरण और जीवन के महत्वपूर्ण अंग है इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती इसलिए आओ हम सब पर्यावरण को बचाने का प्रयास करें।

रैली के उपरांत विभाग द्वारा सरायपाली विकास खंड के दूरस्थ ग्राम सिंघोड़ा के हाईस्कूल में एक पेड़ मां के नाम योजना अंतर्गत पौधे रोपित किए इस दौरान स्कूल प्रांगण में वन विभाग और अतिथियों ने फलदार पौधे लगाए तथा पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, सरपंच सिंघाड़ा तन्मय पांडा प्रतिनिधि सरपंच चिवराकूटा वन सभापति एवं जनप्रतिनिधियों सहित वन विभाग के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सिंघोड़ा योगेश्वर कर ,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली योगेश्वर निषाद सहायक परिषद अधिकारी बलौदा रवि लाल निर्मलकर एंव समस्त कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहें।