महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाती है महिला आयोग-ममता कुमारी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य ममता कुमारी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर थी। दिनांक 5 जून को रेडक्रॉस भवन में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की गई।तत्पश्चात पं. रविशंकर विश्व विद्यालय में विश्व विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के साथ कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न पर रोकथाम एवं सायबर सुरक्षा पर कार्यशाला में सम्मिलित होकर अपना वक्तव्य दिया ।

आज दिनाँक 6 जून को माना स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय नवीन वरिष्ठ जन आश्रम का गहन निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय जेल रायपुर के महिला सेल का निरीक्षण किया गया तथा कैदियों के मनोबल सुधार हेतु आवश्यक गतिविधियों से कैदियों को अवगत कराया गया। ताकि वे मनुष्य से मानव की ओर अपनी जीवन अग्रसर कर सकें फिर उन्होंने महिला बाल विकास द्वारा संचालित नारी निकेतन,सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहाँ पर निवासरत बालिकाओं के शिक्षा और समग्र विकास हेतु आवश्यक निर्देश दिए। अपरान्ह 1 बजे नवीन सर्किट हाउस अटल नगर नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के संबंधित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली जिसमे संबंधित संस्थानों में पाई गई त्रुटियों का निराकरण कर उसकी सूचना राष्ट्रीय महिला को प्रतिवेदन प्रेषित करने का निर्देश दिया।छत्तीसगढ़ प्रवास एवं निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग के सदस्य सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा, ओजस्वी मंडावी,सुश्री दीपिका सोरी के साथ राज्य महिला आयोग और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!