एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्यवाही… अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने दो अंतराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 02 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 36,00,000 रूपये जब्त***घटना मे प्रयुक्त आईचर वाहन क्रमांक CG 04 PE 9434 कीमती 20,00,000 रूपये तथा 01 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये कुल जूमला कीमती 56,20,000 रूपये (छप्पन लाख बीस हजार रूपये) की गांजा जप्त।*⚜️ *Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।* Anti Narcoties Task Force सिंघोडा की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। कि

*थाना सिंघोडा क्षेत्र में दिनांक 05.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक लाल कलर के आईचर वाहन क्रमांक CG 04 PE 9434 में दो व्यक्ति ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप रायपुर लेकर जाने वाले है कि सूचना पर थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा एन एच 53 रोड रेहटीखोल मे बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी उडिसा से रायपुर की ओर एक लाल कलर की आईचर वाहन क्रमांक CG 04 PE 9434 आई जिसे एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना सिंघोडा पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।*

*वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) राजेश ऊर्फ राजु जाट पिता रेवाराम जोट उम्र 47 साल साकिन सुर्योदय नगर सेक्टर B थाना हवाबंगला जिला इंदौर मध्यप्रदेश एवं (02) बलवेश नाथ पिता कैलाश नाथ उम्र 25 साल साकिन खाते गांव सुंदलपुर थाना खाते गांव जिला देवास मध्यप्रदेश का निवासी होना बताये पुलिस टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डाला मे 07 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ जिसे निकाल कर व खोल कर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । उक्त वाहन में कुल 240 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन मे अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपीयो को गिरफ्तार कर 02 क्विंटल 40 किलोग्राम गांजा कीमती 36,00,000 रूपये जब्त* ** घटना मे प्रयुक्त एक लाल कलर की आईचर वाहन क्रमांक CG 04 PE 9434 कीमती 20,00,000 रूपये तथा 01 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये कुल जुमला कीमती 56,20,000 रूपये जप्त **। ** सोनपुर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20(ख) NDPS act. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया*


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!