विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुन्द: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दामाद व छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक टी एस सिंह कंवर अपने एक दिवसीय दौरे पर महासमुन्द जिले के झगरेनडिह, भतकुंदा वनदुर्गा मंदिर पहुंचे हुऐ थे। जहां पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दामाद व छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक टी एस सिंह कंवर का महासमुन्द जिलाध्यक्ष छायाकांत भट्ट ने अपने पदाधिकारियों के साथ भव्य स्वागत किया| कंवर खास रायपुर से मां वनदुर्गा मंदिर पुजा अर्चना करने पहुंचे थे, जहां पर कंवर जी ने मां वनदुर्गा का पुजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली व समृद्धि की मांग की व मां वनदुर्गा का आशिर्वाद लिया। साथ ही कंवर जी ने मंदिर का जायजा लिया व मंदिर के पुजारी से बात चीत किया साथ ही जिलाध्यक्ष छायाकांत भट्ट से भी संघठन से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा किया व संघठन के पत्रकार साथियों के समस्याओं के विषय में पुछा। उक्त मौके पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे , प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे वहीं विशेष रूप से संघठन के सरायपाली ब्लाक उपाध्यक्ष विकास नंद भी उपस्थित थे एवं सरायपाली आगमन को लेकर आमंत्रित किया गया जिसके संबंध में शीघ्र सरायपाली आने की बात पर सहमति प्रदान की गई।