बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निर्वाचित लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर मुख्यालय के नगर निगम बिलासपुर चुनाव बड़े ही रोचक बनते जा रहा है, महापौर पद से लेकर वार्ड पार्षद का चुनाव में जीत-हार को लेकर बड़ी समीकरण बन रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 में कांग्रेस के वर्तमान पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू को कांग्रेस ने फिर मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने अपने वरिष्ठ और सक्रिय नेता नगर पालिका तिफरा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी पर दांव खेला है । जिसमें दोनों पार्टियों द्वारा अपने -अपने प्रत्याशियों की जीत होने की बात कह रहे हैं लेकिन इस बार के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होना तय माना जा रहा है और गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू अपने पांच साल के कार्यकाल में वार्ड में किए गए विकास कार्यों के बदौलत जीत की बात कर रहे हैं तो भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी का कहना है कि आज वार्ड के वासियों को मूलभूत समास्याओं से गुजरना पड़ रहा है , पचास साल से रहने वाले लोगों को आवासीय पट्टा नहीं मिल पाया है और भाजपा के राज में तिफरा का जो विकास हुआ है,उसे जनता के बीच ला रहे हैं और जनता अपने वार्ड और खुद के विकास के लिए नगर निगम के सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को बहुमतों से जीत दिलाएंगे। बताते चलें कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पंचायत तिफरा को रमन सरकार के समय नगर पंचायत,फिर नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हुआ है और नगर का विकास हुआ है , इसमें दोमत की बात नहीं है लेकिन गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने अपने पांच साल के कार्यकाल में भी वार्ड के विकास किया है लेकिन इस बार इनका मुकाबला राजेश त्रिवेदी जैसे दिग्गज नेता से होने जा रहा है,ऐसा में जीत किसकी होगी,यह तय नहीं माना जा सकता है।