कांग्रेसी पार्षद नहीं किए वादे पूरे, जनता का रुझान भाजपा प्रत्याशी राजेश की ओर।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल वार्ड की भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी अपने चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान कर लोगों से वोटों की अपील कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राजेश त्रिवेदी ने कहा कि निगम में कांग्रेसी महापौर और कांग्रेसी वार्ड पार्षद होने के कारण वार्ड में विकास कार्य तीव्र गति से नहीं हुए। भाजपा पार्टी ने मुझे एक बार फिर मौका दिया है। अपने वार्ड में जनता के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए वार्ड के साथ नगर निगम में महापौर भी भाजपा का बनाइये। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। निगम व वार्ड में भाजपा के महापौर व पार्षद बनते ही विकास कार्य और भी तेज गति से किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। और बिलासपुर के पूर्व सांसद अरुण साव नगरीय निकाय मंत्री बने हैं तब से शहर के तमाम वार्डों में विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। कुछ काम शुरू हो गए हैं और कुछ काम आचार संहिता के कारण रूके हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल के वासी कहते हैं कि बीते पांच साल में कांग्रेस पार्षद ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं और अब हम नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी का साथ देंगे,तभी वार्ड का विकास तीव्र गति से होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!