कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी रही असफल … भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को बदलें की राजनीति बताकर जनता को किया जा रहा गुमराह…सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया ने अपने प्रेस वक्तव्य में कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन को पूरी तरह असफल बताया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में गिनती के मात्र 10 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता कांग्रेस के इस आंदोलन से पूरी तरह असहमत है। कोसरिया ने कहा कि कांग्रेस ने यह आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में 1000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और 16 करोड़ रुपये खाते में मिलने के ठोस सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है। श्रीमती कोसरिया ने सवाल उठाया कि जब इसी शराब घोटाले में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ED ने गिरफ्तार किया था, तब भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी चुप क्यों थी? जब दुर्ग के विधायक देवेंद्र यादव को अन्य घोटालों में गिरफ्तार किया गया, तब भी कांग्रेस ने कोई आवाज नहीं उठाई।उन्होंने आरोप लगाया कि अब जबकि खुद भूपेश बघेल के बेटे पर गिरफ्तारी हुई है, तो वे पूरे प्रदेश को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस पार्टी को सड़कों पर उतार रहे हैं। यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति—चैतन्य बघेल—को बचाने का प्रयास है, जो खुद कांग्रेस का कोई पदाधिकारी भी नहीं है।”कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं करती,” कोसरिया ने कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम जैसे कृत्य कर रही है। लेकिन जनता सब जानती है—जो पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई थी, उसे जनता ने मात्र पांच वर्षों में उखाड़ फेंका।भ्रष्टाचार के आरोपों की श्रृंखला पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कोल ब्लॉक, DMF फंड, शराब घोटाला और महादेव सट्टा एप जैसे अनेक गंभीर घोटाले हुए। आज जब इन घोटालों की परतें खुल रही हैं और गिरफ्तारियां हो रही हैं, तो कांग्रेस इसे बदले की राजनीति बताने का असफल प्रयास कर रही है। कोसरिया ने कहा कि केंद्र सरकार ‘जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन’ की नीति पर कार्य कर रही है। जो भी भ्रष्टाचार में दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। न्यायालय तय करेगा कि कौन दोषी है और कौन निर्दोष, लेकिन अब तक की कार्रवाई यह दर्शा रही है कि पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।”जनता अब किसी के झांसे में नहीं आएगी,”


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!