बिलासपुर/के.एस.ठाकुर/कार्यकारी संपादक सर्वव्यापी/
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के उद्देश्य से कल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम बिलासपुर में रोड शो और आमसभा करेंगे। जिसे लेकर भाजपा के प्रत्याशियों सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने तैयार शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल दोपहर 3 बजे तिफरा हाईस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि राजेश त्रिवेदी तिफरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं बीजेपी द्वारा विधिवत रोड मैप जारी कर शहर के प्रमुख चौक चौराहों की साज सज्जा कर धूमधाम से स्वागत की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री साय कल शाम 3.00 बजे तिफ़रा हाईस्कूल मैदान में एक जन सभा को संबोधित करेंगे इसके साथ ही तिफ़रा काली मंदिर से रोड शो प्रारंभ करेंगे तदोपरांत पुराना ओव्हरब्रिज,महाराणा प्रताप चौक, राजीव गांधी चौक,मंदिर चौक जरहाभांठा,इंदु चौक,मगरपारा चौक,अग्रसेन चौक, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक, हटरी चौक,गांधी चौक, दयालबंद रोड, भगत सिंह चौक, गुरुनानक चौक,राजकिशोर नगर पुल,शनि मंदिर,शक्ति चौक,राजकिशोर नगर चौक,भक्त माता कर्मा चौक,खमतराई चौक,अशोक नगर चौक,नूतन चौक,सुभाष चौक होते हुए महामाया चौक में समापन करेंगे।