सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/
अब नगरीय निकाय चुनाव के मतदान को महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार व जनसंपर्क तेज हो चला है भाजपा पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है साथ ही भाजपा पार्टी के स्थानीय बड़े नेता, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए चुनावी मैदान में अपनी ताकत दिखा रहे हैं प्रत्येक वार्ड के अंतिम छोर पर निवासरत अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर अपने घोषणा पत्र और वादें पर भरोसा दिलाते हुए केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की साय सरकार के कामकाज और योजनाओं को लोगों को बताकर नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा विजयश्री का आशीर्वाद देकर टीरिपल इंजन लगाकर का विकास को गति प्रदान करने का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिला रही है फिलहाल सरायपाली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों दावेदारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है अब जनता किसके वादों और घोषणाओं पर अपनी मुहर लगाती है यह आने वाला समय ही बताएगा।