तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए बिलासपुर जिले के बिल्हा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसील कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आकांक्षा त्रिपाठी ने प्रातः निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद सभी उपस्थितजन ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया।ध्वजारोहण के दौरान देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। जैसे ही तिरंगा लहराया, उपस्थित जनों ने जोरदार आवाज़ में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आज़ादी हमें कठिन संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है, इसलिए हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए।कार्यक्रम में तहसीलदार राजेन्द्र भारत, नायब तहसीलदार विनीता शर्मा, क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण, अधिवक्ता संघ के सदस्य, कार्यालय के कर्मचारीगण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने तिरंगे को नमन कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं। समारोह में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बच्चों एवं कर्मचारियों ने भी देशभक्ति गीत गुनगुनाए। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
