विकास नंद/सर्वव्यापी/
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया महासमुंद में आयोजित मौन जुलूस में सम्मिलित हुईं।
यह जुलूस सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से लोहिया चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सरला कोसरिया ने कहा कि भारत का विभाजन केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों दिलों और सपनों का टूटना था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आज़ादी की कीमत केवल बलिदान ही नहीं, बल्कि अपार पीड़ा और विस्थापन भी थी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस दिन को हम आपसी सौहार्द, एकता और शांति के संदेश के साथ मनाएं, ताकि इतिहास की त्रासदी दोहराई न जाए।
