विकास नंद /सर्वव्यापी/
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कार्यालय उप केंद्र (नवरंगपुर) में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना व्यक्त की।कार्यक्रम में उपस्थित महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आशा करती हैं कि देश में अमन, शांति और खुशहाली बनी रहे। मौके पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।
