विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरायपाली स्थित स्थानीय वन विभाग कार्यालय में उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेंजर प्रत्युष तांडे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यालय परिसर को विशेष रूप से तिरंगे के रंगों में सजाया गया था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। पहली बार कार्यालय भवन को तिरंगे रंगों की रोशनी से आलोकित किया गया और सुंदर सजावट के बीच स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।