सरला के प्रयास से सरायपाली विधानसभा क्षेत्र को मिला 3 करोड़ 46 लाख के विकास कार्यों का तोहफ़ा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, वर्तमान महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों हेतु 3 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

कोसरिया ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में “विकसित छत्तीसगढ़” का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है।

विकास कार्यों का ब्योरा :सरायपाली विधानसभा के ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं।ग्राम मुन्धा, बलोदा, केंदूढार, भोथलडीह, कोटद्वारी, भगत सरायपाली, खम्हारपाली, सिरबोडा, तोरेसिंहा, रिमजी, पोटापारा, कोसमपाली, गिरसा, आँवलाचक्का, बिरकोल, काकेनचुवां, पाटसेन्द्री, बेलमुंडी, जंगलबेड़ा, खरखरी, टिभुपाली, बैतारी, चारभाठा, बाराडोली, चिवराकुटा, परसदा, जोगीडीपा, सलखण्ड, बुंदेलाभाठा सहित कई गांवों में सीसी सड़क निर्माण हेतु 5 से 10 लाख तक की स्वीकृति दी गई है।वहीं बैदपाली, केसराटाल और मोखापुटका में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है।

सरला कोसरिया ने कहा –”मैं राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सदैव सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहती हूं। मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रामीणों की मांगों को प्रस्तुत किया और उन्होंने हर बार सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है।”उन्होंने कांग्रेस शासनकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार की राह पर धकेला, जबकि भाजपा सरकार ने वास्तविक विकास को धरातल पर उतारने का काम किया है।ग्रामीणों में उत्साह :सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में एक साथ करोड़ों की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

कोसरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होंगी और क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर बनेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!