ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सरकार दृढ़संकल्पित – सीएम साय।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में स्पाइन चिकित्सा हेतु अत्याधुनिक ओ-एआरएम विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नेविगेशन मशीन का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मात्र 20 माह में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की बुनियादी व्यवस्थाओं को गांव से लेकर शहरों तक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप हमारे कई स्वास्थ्य केंद्रों को उच्च स्तरीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ और अंबिकापुर में 100-100 बिस्तरों वाले अस्पतालों की स्थापना हेतु अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ एमओयू किया गया है। आम जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पहले ग्रामीण अंचलों में गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु किसानों को अपनी जमीन बेचने और कर्ज लेने की नौबत आती थी, परंतु आज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से छोटे से लेकर बड़े अस्पताल तक निःशुल्क इलाज संभव हो सका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वेलनेस सेंटरों के संचालन और जेनरिक दवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दे रहे हैं, ताकि मरीजों को अधिक खर्च वहन न करना पड़े।उन्होंने श्री नारायणा हॉस्पिटल को इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना हेतु बधाई देते हुए कहा कि इसका लाभ न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी मिलेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक किरण देव, मोती लाल साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे, वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. सुब्बीर मुखर्जी, नारायणा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुनील खेमका सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!