तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल और संगठनात्मक नियुक्तियों में सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं, वहीं दोनों उपमुख्यमंत्री – अरुण साव तेली (ओबीसी) और विजय शर्मा ब्राह्मण समाज से हैं।मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री ओपी चौधरी अघरिया (ओबीसी) समाज से और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कुर्मी (ओबीसी) समाज से हैं। इसके अलावा लखनलाल देवांगन कोस्टा (ओबीसी) समाज से, लक्ष्मी राजवाड़े राजवाड़ (ओबीसी) समाज से सरकार में शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ठाकुर समाज से हैं।संगठन और निगम-मंडल बोर्डों में भी सामाजिक संतुलन साधा गया है। इनमें यादव समाज से गजेन्द्र यादव, सतनामी समाज से गुरु खुशवंत साहेब और बनिया समाज से राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत मिल रहे हैं और कल 20 अगस्त को शपथ लेंगे,ऐसी जानकारी मिल रही है।कुर्मी समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व मिला है। टंकराम वर्मा मंत्री पद पर हैं और निगम-मंडल व संगठन में भी समाज को हिस्सेदारी दी गई है। हालांकि पिछली भूपेश बघेल सरकार के दौरान निगम-मंडल और आयोगों में कुर्मी समाज को अपेक्षाकृत अधिक संख्या में प्रतिनिधित्व मिला था।निश्चित रूप से हर सरकार अपने-अपने तरीके से सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास करती है। विष्णुदेव साय सरकार ने भी लगभग सभी प्रमुख समाजों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक गुणा-गणित को साधा है।