सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/करगीरोड (कोटा)
नगर पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा एवं स्वीकृति-पत्र वितरण किया गया।नगर पंचायत कार्यालय कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 49 पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र वितरण किया गया, वहीं हितग्राहियों को संबोधित करते कहा की अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा ने कहा कि अनुज्ञा पत्र आपके आवास योजना के तहत भवन निर्माण करने की अनुमति पत्र है, प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास को स्वयं हितग्राहियों को बनाना है, और समय में पूर्ण करना है ,इस अवसर पर नगर पंचायत कोटा के अध्यक्ष सरोज साहू उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक सम्मानित पार्षद गण हितग्राही और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।