कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कृषि व खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार बागबाहरा अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश कुमार साहू, तहसीलदार नितिन कुमार ठाकुर एवं राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र बेहरा की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान गणेश कृषि केंद्र और हरि कृषि केंद्र, बागबाहरा का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने दुकानों में पॉस मशीन की जांच के साथ-साथ गोदामों में रखे स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया। विशेष रूप से हरि कृषि केंद्र के गोदाम का विस्तृत परीक्षण किया गया।

इसी क्रम में तहसीलदार कोमाखान हरिश्कांत ध्रुव ने कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह औचक निरीक्षण की कार्यवाही जारी रहेगी।

किसी भी कृषि केंद्र द्वारा किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने या कालाबाजारी करने की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!