विकास नंद/ सर्वव्यापी/

गायत्री शक्ति पीठ सरायपाली में आयोजित 40 दिवसीय उपवास साधना एवं एक करोड़ 26 लाख गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान का विधिवत पूर्णाहुति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया शामिल हुईं।
इस जप अनुष्ठान में सरायपाली क्षेत्र से कुल 97 साधकों ने भागीदारी दी थी, जिन्होंने प्रतिदिन 30 माला गायत्री महामंत्र का जप किया।
साधकों की इस सामूहिक साधना से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का विशेष वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2026 में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी मनाई जाएगी।
इसके साथ ही दिसंबर माह में सरायपाली में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं।