प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की नई पहल : 166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 49.80 करोड़ रुपये जारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामूहिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 166 महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और सामूहिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा। यहां कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, सामुदायिक शौचालय और पेयजल हेतु ट्यूबवेल की सुविधा उपलब्ध होगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत बना रही है। महतारी सदन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 50 से अधिक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक महतारी सदन पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे लगभग 2,500 वर्गफुट क्षेत्र में बनाया जाएगा।प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले 5 वर्षों में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जाए। इससे ग्रामीण महिलाओं को न केवल सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थान मिलेगा, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और सामाजिक समरसता की दिशा में भी नए अवसर प्राप्त होंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!