समाज सेवा में मिसाल – हरिता पटेल को मिला सम्मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली ग्राम चकरदा की समाजसेवी हरिता पटेल को कृषि और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य हेतु अग्र. शिरोमणि संस्था सरायपाली द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

हरिता पटेल ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 66 किसानों को 32 एकड़ भूमि हेतु निःशुल्क मूंगफली बीज वितरित किया।

इस वितरण में कृषि विभाग एवं FPO का सहयोग रहा। प्रत्येक किसान को एक एकड़ भूमि की बुवाई के लिए 38 किलो बीज प्रदान किया गया। इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली और खेती को नया संबल मिला।

सम्मान समारोह ग्राम चकरदा में आयोजित हुआ, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि, पंच, कृषि सखी, सचिव, रोजगार सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और मनोज जैन ने शिरकत की।

ग्रामवासियों ने हरिता पटेल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य किसानों और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!