छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पुरी में दिखाया पर्यटन का नया आयाम…आईएटीओ के 40वें वार्षिक अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पुरी (ओडिशा) में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 40वें वार्षिक अधिवेशन में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

अधिवेशन में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायियों और पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राज्य की असीम पर्यटन संभावनाओं को साझा किया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा, पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से सम्पन्न है और अब एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) पर्यटन के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने निवेशकों और साझेदारों को राज्य में पर्यटन विकास हेतु आमंत्रित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आकर्षक प्रचार स्टॉल लगाया गया जिसमें राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों और थीम-आधारित पर्यटन उत्पादों की जानकारी दी गई।

इस पहल में छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक पंजीकृत ट्रैवल एजेंट्स ने भी सक्रिय भागीदारी की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!