आशिमा डेनियल को सेवा रत्न मदर टेरेसा अवार्ड 2025।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर शहर की प्रतिभाशाली बेटी आशिमा डेनियल ने एक बार फिर बिलासपुर का नाम रोशन किया है। उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सेवा रत्न मदर टेरेसा अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।आशिमा डेनियल वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्डर, विश्व रत्न से सम्मानित, गोल्ड मेडलिस्ट, मास्टर ट्रेनर, नर्सिंग ऑफिसर एवं मोटिवेशनल स्पीकर हैं। अपने करियर में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और समाज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सेवा रत्न मदर टेरेसा अवार्ड उनके सेवाभाव और उत्कृष्ट उपलब्धियों की एक और स्वीकृति है।बिलासपुर में इस सम्मान को लेकर हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आशिमा डेनियल युवाओं और खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!