कबीरधाम/ धनंजय चेतन साहू/ ब्यूरो चीफ/
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार में कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री के गृह जिले में ही पदस्थ आईएएस अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वयं को असुरक्षित महसूस करने की बात कही है।यह मामला न केवल शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलता है, बल्कि पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है। यदि जिला कलेक्टर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी ही सुरक्षा के प्रति आश्वस्त नहीं हैं, तो आम जनता का हाल सहज ही समझा जा सकता है।राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस घटना की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जानकारों का कहना है कि गृह मंत्री के अपने ही गृह जिले में ऐसी स्थिति का पैदा होना साय सरकार की कानून-व्यवस्था पर सीधे तौर पर अविश्वास को दर्शाता है।सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसका असर आने वाले राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है।