मुंगेली-बिलासपुर मार्ग पर गौठान से ज्यादा मवेशी, राहगीरों को भारी परेशानी।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मुंगेली से बिलासपुर मार्ग पर गौठानों से अधिक मवेशियों का डेरा सड़कों पर नजर आ रहा है। खुले में विचरते इन मवेशियों के कारण आए दिन राहगीरों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह समस्या जानलेवा साबित हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मवेशियों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने और उन्हें गौठानों में रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन लापरवाही के चलते सड़कों पर ही मवेशियों का डेरा हो गया है।बरेला-तखतपुर मार्ग की बदहाल स्थितिवहीं, बरेला नगर पंचायत से लेकर तखतपुर शहर के बाहर तक सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़कों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब जैसी हो जाती है, जिससे वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराए और सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान निकाले।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!