राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने बलोदा कॉलेज में व्याख्यानमाला को किया संबोधित।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव “25 वर्षों का उत्सव, वर्षों का संकल्प” के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा के डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलोदा में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं आमजन को संबोधित किया।

अपने संबोधन में कोसरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते 25 वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना ही सशक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प है।उन्होंने महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी व्याख्यानमालाएं युवाओं को राज्य की उपलब्धियों और आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करती हैं।

कोसरिया ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!