जीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति… सीएम साय।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में किए गए हालिया सुधार राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे। इन सुधारों से कारोबारियों और आमजन दोनों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि कर संग्रहण और पारदर्शिता में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।उन्होंने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला जीएसटी उद्योगों और व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

हालिया सुधारों से छत्तीसगढ़ के कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह कदम भविष्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा और भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत सहित विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!