विकास नंद/सर्वव्यापी/
हिंदुओं की आस्था के केंद्र एवं प्रभु श्रीरामचंद्र जी की जन्मस्थली “अयोध्या धाम” के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज महिला आयोग की अध्यक्ष सरला कोसरिया ने ध्वज दिखाकर रवाना किया।
श्रद्धालुओं का यह जत्था जिले के विभिन्न स्थानों से अयोध्या धाम दर्शन हेतु प्रस्थान कर रहा है।
इस अवसर पर कोसरिया ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम आस्था और आध्यात्म का अद्भुत संगम है। यह पावन धाम सरयू नदी के तट पर स्थित है और प्राचीन काल में कोशल राज्य की राजधानी रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अयोध्या धाम यात्रा जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर से भी परिचय हो रहा है।
श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर पर राज्य सरकार एवं महिला आयोग अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अयोध्या धाम जाकर उन्हें प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें जनसमूह ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं दीं।