केंद्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने ली समीक्षा बैठक…जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, पारदर्शिता और तत्परता पर जोर।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक/

केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।बैठक की शुरुआत में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में चल रही जनजातीय योजनाओं, विकास कार्यों और हितग्राहियों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

विशेष रूप से वनाधिकार पट्टे वितरण, पीएम जनमन योजना, छात्रावासों की स्थिति, पोषण आहार, स्वास्थ्य सुविधाएँ, रोजगार सृजन और कौशल विकास कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनाधिकार अधिनियम के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए और पीएम जनमन योजना का सैचुरेशन स्तर जल्द हासिल किया जाए। उन्होंने छात्रावास व आश्रमों की नियमित मॉनिटरिंग, दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लिए समय पर पाठ्यपुस्तक और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।उन्होंने मनरेगा के तहत करंज और नीम जैसे पौधों के वृहद् पौधारोपण के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह ने आदिवासी इलाकों की कानून व्यवस्था पर जानकारी दी, वहीं आदिवासी विकास विभाग ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की।बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!