पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिला पंचायत महासमुंद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सितम्बर एवं अक्टूबर 2025 के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीईओ नंदनवार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले को प्राप्त दोनों माह के लक्ष्य शत-प्रतिशत समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्राथमिकता के साथ आरंभ कर गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने पर जोर दिया।

बैठक में विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी, मनरेगा, जनपद पंचायत सीईओ, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी एवं सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखण्ड की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की और निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति का आश्वासन दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!