तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के साहित्य विद्यापीठ एवं छात्र कल्याण के अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार को राष्ट्रभाषा हिंदी के क्षेत्र में अनुपम योगदान के लिए हिंदी भाषा शिरोमणि की मानद उपाधि से विभूषित किया है। राजस्थान प्रांत के अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक प्रतिष्ठान की ओर से साहित्य -मण्डल, श्रीनाथद्वारा हिंदी लाओ देश बचाओ समारोह- 2025 का आयोजन 13-14 सितंबर को भगवतीप्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार साहित्य मण्डल में किया गया था। इस अवसर पर प्रो. अवधेश कुमार को बालकृष्ण उर्मिला देवी स्मृति सम्मान- 2025 साहित्य मण्डल, श्रीनाथद्वारा की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक प्रतिष्ठान के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा, प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा सहित पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति रही। प्रो. अवधेश कुमार को इस सम्मान से विभूषित किये जाने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। साहित्य विद्यापीठ के अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई दी है।


