प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा : नारायण चंदेल। - Sarvavyapi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा : नारायण चंदेल। - Sarvavyapi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा : नारायण चंदेल।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा चलाये जा रहें सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय परिसर, गौरेला में प्रबुद्ध वर्ग संवाद एवं मान .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभांरभ भारत माता, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवम पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यापर्ण एवम् दीप प्रज्जावलन से हुआ। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा की सन् 2014 के बाद देश की परिस्थिति में व्यापक परिवर्तन आया है एवम विकसित भारत की संकल्पना साकार हुई है।नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ मिला है और उनका जीवन स्तर ऊँचा उठा है। प्रधानमन्त्री आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, जीवन ज्योति बीमा योजना, हर हर नल जल, जनधन खाता जैसी अनेक योजनाओं ने आम आदमी के जीवन स्तर को ऊँचा उठाया है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार लगातार गाँव गरीब किसान के सतत विकास के लिये काम कर रही है।विश्व में भारत की साख बढ़ी है।हम आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहें है।इसके पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव ने स्वागत भाषण दिया ।इस संवाद में जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी एवम बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं के जिला संयोजक मथुरा सोनी ने भी अपने विचार रखें।कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री कुबेरसिंग सर्राटी एवम् आभार प्रदर्शन महामन्त्री किशनसिंग ठाकुर ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई एवम डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा,नगरपालिका अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपेंद्र बहादुर सिंह,, डा..लुशनसिंग राठौर,राकेश दीक्षित, दयाचंद पोर्ते, बालकृष्ण अग्रवाल,छोटेलाल सोनी, रानू नामदेव,गंगोत्री राठौर,किशमिश भानु,रमेश तिवारी, राजकुमार रोहणी, अजय तिवारी, राजकुमार पुरी,कमलेश यादव, हैमचंद् मरावी,अजय रजक कल्लूसिन्ह राजपूत, महेंद्र सोनी, प्रकाश नामदेव, डा.प्रवीण राय,लखन तिवारी, शरद गुप्ता,रामप्रकाश सिंग, पंकज श्रीवास्तव,,राजेश नंदिनी सिंह,मनोरमा गुप्ता, राखी सिंह गहलोत,कंचन सिंह,सरिता राठौर,उमा कोशले,मनीष श्रीवास,सिद्धार्थ दुबे,भूधर सोनी,जीवन सिंह राठौर,रामनरेश शर्मा,बबलू वैष्णव,विष्णु चौरसिया,घनश्याम राठौर,अरुण तिवारी, शिव शर्मा,अजय राय,निर्माण जायसवाल ,आशीष पांडे,दुर्गेश यादव,दीपक शर्मा,हुकुम यादव ,आशुतोष मिश्रा,आदित्य गुप्ता,मनीष जायसवाल सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध जन एवम् भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!