कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लीउपस्थिति और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने दिए निर्देश। - Sarvavyapi कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लीउपस्थिति और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने दिए निर्देश। - Sarvavyapi

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लीउपस्थिति और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने दिए निर्देश।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

जिले के सभी छात्रावासों में अनुशासन, स्वच्छता और बच्चों की समग्र देखभाल को लेकर आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में छात्रावास अधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास अधीक्षक अनिवार्य रूप से छात्रावास में उपस्थित रहें, बिना अनुमति के अवकाश पर न जाएं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से करें। कलेक्टर ने सभी अधीक्षकों को कहा कि छात्रावासों में साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के खानपान में हरी सब्जियों का नियमित उपयोग हो, रसोई एवं स्टोर रूम में अवांछनीय सामग्री नहीं रखें, आवंटित राशि का समुचित प्रयोग हो तथा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्रावास परिसर सहित वाशरूम की सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, चादरों की साप्ताहिक धुलाई और बच्चों को हाइजीनिक माहौल प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास करने कहा। साथ ही परिसर में किचन गार्डन, पर्याप्त रोशनी, मच्छर रोधी जालियां तथा कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरण और उनके उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अधीक्षक प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी रखें, मासिक स्वास्थ्य जांच, दवा पेटी की नियमित जांच और निगरानी समिति की मासिक बैठक सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधीक्षकों को प्रतिदिन दो कक्षाएं लेने और शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों को विशेष सहयोग देने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा परिणामों में सुधार हो। खेल सामग्री का वितरण एवं उपयोग तथा बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। छात्रावासों में नियमित रूप से कम से कम तीन समाचार पत्र मंगाने, समय सारिणी का पालन और अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बच्चों को “आदि कर्म योगी अभियान” की जानकारी देने के लिए भी अधीक्षकों को कहा गया। बैठक में प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर, मंडल संयोजक तथा सभी छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!