मां के स्वागत में सजकर तैयार हुआ दरबार, कल से नवरात्रि प्रारंभ... सरायपाली के सभी माता मंदिरों में नौ दिनों तक होगा विशेष अनुष्ठान। - Sarvavyapi मां के स्वागत में सजकर तैयार हुआ दरबार, कल से नवरात्रि प्रारंभ... सरायपाली के सभी माता मंदिरों में नौ दिनों तक होगा विशेष अनुष्ठान। - Sarvavyapi

मां के स्वागत में सजकर तैयार हुआ दरबार, कल से नवरात्रि प्रारंभ… सरायपाली के सभी माता मंदिरों में नौ दिनों तक होगा विशेष अनुष्ठान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत कल से होने जा रही है। देवी मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु भक्तिभाव से मां के दरबार को सजाने में जुटे हुए हैं। जगह-जगह माता के भव्य दरबार सजे हुए हैं, जिनमें आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्प सजावट से वातावरण भक्तिमय हो गया है।नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु घरों में कलश स्थापना करेंगे और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक आराधना करेंगे।

मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, दुर्गा पाठ, भजन-कीर्तन और हवन की तैयारी की जा चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।शहर के प्रमुख देवी मंदिरों—जैसे मां महामाया मंदिर, चंडी मंदिर और काली मंदिर—को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

भक्तों का कहना है कि नवरात्रि पर्व सिर्फ आस्था और भक्ति का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और शक्ति उपासना का भी प्रतीक है।

नवरात्रि के पावन दिनों में सुबह-शाम आरती और गरबा-डांडिया के आयोजन से माहौल उल्लासमय रहेगा। मां की आराधना से श्रद्धालु अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!